क्या भारत का अपना कोई केंद्रीय बैंक है? कुछ लोग सरकार द्वारा नियंत्रित कुछ बैंकों को भारत का केंद्रीय बैंक मान लेते हैं। यह उनकी जानकारी का अभाव होता है। वास्तव में भारत का एक केंद्रीय बैंक है जो भारत की अर्थ नीतियों का भी मार्गदर्शन करता है।
इस लेख में आप विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे।
भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है
सरकार का केंद्रीय बैंक और उससे जुड़ी समस्त जानकारी निम्नलिखित है –
प्रश्न – भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है?
उत्तर – भारत का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक है जिसे हम आर.बी.आई (RBI) के नाम से भी जानते हैं। यह सरकार का बैंक होता है जो भारत देश की संपूर्ण बैंकिंग प्रणाली को नियंत्रित करता है तथा दिशा निर्देशित करता है।
इस बैंक में किसी व्यक्ति का अकाउंट नहीं होता बल्कि यह सरकारी कोष को संग्रहित करता है, मौद्रिक नीतियों को तय करता है। इसकी स्थापना सन 1 अप्रैल 1935 में की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है। यह भारतीय मुद्रा का परिचालन करता है।
भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां निम्नलिखित है –
- केंद्रीय बैंक/रिजर्व बैंक की स्थापना अंग्रेजों के शासन काल के अंतर्गत सन 1 अप्रैल 1935 में किया गया था।
- 1934 में पेश किए गए विधेयक के अंतर्गत इसकी स्थापना की गई थी।
- वर्तमान समय में रिजर्व बैंक का मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है।
- प्रारंभ में इसका मुख्यालय कोलकाता में हुआ करता था 1937 में यह महाराष्ट्र स्थानांतरित हो गया।
- प्रारंभ में यह एक निजी बैंक हुआ करता था, किंतु 1949 के बाद इस बैंक को भारत सरकार का अंग बना दिया गया।
- इस बैंक का गवर्नर बैंक का सर्वोच्च होता है, जो आर्थिक नीतियों को तय करता है तथा मुद्रा के परिचालन की गारंटी लेता है।
- यह बैंक भारत की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करता है।
- इसकी स्थापना बाबासाहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर किया गया था।
- इस बैंक की स्थापना के पीछे मूल उद्देश्य रुपयों की समस्या इसके मूल और उसके समाधान था।
- भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति तय करता है।
- रुपयों का परिचालन करता है उसे छापता है।
- सभी प्रकार की मुद्राओं का प्रबंधन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाता है।
- भारत की समस्त बैंकों को यह दिशा निर्देशित करता है तथा नियंत्रित भी करता है।
यह भी पढ़ें
एक्सोप्लेनेट्स ग्रह जहां होती है लोहे की बारिश
सबसे पुराना वेद कौन सा है? महत्वपूर्ण तथ्य सहित संपूर्ण जानकारी
सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ( महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ )
सबसे छोटा ग्रह कौन सा है ( अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ )
भारत का केंद्रीय बैंक से जुड़े प्रश्न उत्तर
1 प्रश्न – भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना सर्वप्रथम कहां हुई थी ?
उत्तर – सर्वप्रथम इसकी स्थापना कोलकाता में की गई थी
2 प्रश्न – भारतीय रिजर्व बैंक का प्रारंभिक नाम क्या था ?
उत्तर – रॉयल कमिशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फाइनेंस नाम से इसकी शुरुआत की गई थी।
3 प्रश्न – भारतीय रिजर्व बैंक किनके दृष्टिकोण की देन थी ?
उत्तर – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उन्होंने अपना दृष्टिकोण हिल्टन यंग कमीशन के सामने रखा था। जिसमें रुपयों की समस्या और उसके समाधान का उद्देश्य मुख्य था।
4 प्रश्न – भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई ?
उत्तर 1 अप्रैल 1935 कोलकाता में।
5 प्रश्न – वर्तमान समय में रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां है ?/
उत्तर 1937 से इस बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
6 प्रश्न – रिजर्व बैंक का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है ?
उत्तर – इस बैंक का गवर्नर सर्वोच्च अधिकारी होता है, जिसमें रिजर्व बैंक की समस्त शक्तियां समाहित होती है।
Months name in hindi with festivals
Human body parts name in hindi
Animals name in hindi and english
Fruits name in Hindi and English.
Hindi ginti 1 to 100 in hindi and english
Vegetable names in hindi and english with facts
All Colors name in Hindi and English – रंगों के नाम
Birds name in english and hindi with pictures
Paheliyan in hindi with answer
List of Hindi tongue twisters easy and difficult
Basic Gk for kids in Hindi – बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान
Maapak yantra 70 प्रकार के मापक यंत्र अथवा मीटर।सामान्य ज्ञान। G.K
सामान्य ज्ञान।पद्म भूषण। भारत के प्रधान मंत्री। अकबर के नवरत्न। दिवस। प्रमुख झील। सामान्य जानकारी
सामान्य ज्ञान स्वतंत्र भारत की राजनीति का। general knowledge indian politics
भारत रत्न की पूरी जानकारी – List of Bharat ratna winners in Hindi
Banking gk in hindi with questions and answers
Gk in hindi – List of first in India ( Bharat me pratham )
आर्थिक जगत के मुख्य जानकारी – General awareness on Economy
Famous Indian Cities nicknames – शहरों के उपनाम
Basic Gk for kids in Hindi – बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान
निष्कर्ष
निश्चित रूप से भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक होता है। इसमें किसी व्यक्ति या संस्थान का कोई अकाउंट नहीं होता। यह भारत सरकार के साथ सहयोग करते हुए कार्य करता है, तथा देश हित के लिए आर्थिक नीतियों में सहयोग करता है।
यह भारत सरकार का आर्थिक सलाहकार भी होता है। रिजर्व बैंक की सलाह पर ही वित्त मंत्री महत्वपूर्ण निर्णय ले पाते हैं। भारतीय मुद्रा को छापने का कार्य रिजर्व बैंक करता है और उस नोट के मूल्य की गारंटी लेता है जो उसने छापा है। इसकी स्थापना भारतीय अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्यों से हुई थी।
अपने प्रश्न पूछने के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें। आप अपनी राय भी लिख सकते हैं।